
नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने और दुष्कर्म करने वाला आरोपी छावनी गिरफ़्तार
अजीत मिश्रा (खोजी)
।। छावनी पुलिस ने नाबालिक को भगाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।।
बस्ती, 28 अक्टूबर 2025
⭐ नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने और दुष्कर्म करने वाला आरोपी छावनी पुलिस की गिरफ्त में।
थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की कार्रवाई। बस्ती जनपद की छावनी पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भाग ले जाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में की गई, जिन्होंने टीम के साथ मिलकर फरार चल रहे आरोपी को दबोचा।
थाना छावनी में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 252/2025, धारा 65(1)/87/137(2) BNS तथा 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में आरोपी वीरेंद्र कुमार, पुत्र स्वर्गीय गया प्रसाद, निवासी सहसराव, थाना हरैया, जनपद बस्ती (उम्र 20 वर्ष) को मंगलवार सुबह लगभग 11:15 बजे रहमटिया कट (नया बाईपास), थाना छावनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।
🥷 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण: वीरेंद्र कुमार, पुत्र स्व. गया प्रसाद, निवासी सहसराव, थाना हरैया, जनपद बस्ती, उम्र 20 वर्ष।
🚓 गिरफ्तारी करने वाली टीम:
थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद, थाना छावनी, जनपद बस्ती,उप निरीक्षक सत्येंद्र यादव,कांस्टेबल विपुल यादव,कांस्टेबल चंद्रकेश प्रजापति।
थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि बस्ती पुलिस महिलाओं और नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों पर कठोर रुख अपनाए हुए है। पुलिस ने कहा कि ऐसे मामलों में कोई भी अपराधी कानून के शिकंजे से नहीं बच सकेगा।



















