
📰 श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धा का सागर
महुआ (बांदा)
महुआ क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला, जहाँ श्री विनोद गुप्ता ने अपने पिताजी की पुण्य स्मृति एवं माताजी के चारों धाम दर्शन की पूर्णाहुति के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन कराया।
व्यासपीठ से प्रसिद्ध कथा वाचक संतोष कुमार तिवारी जी महाराज ने अत्यंत भावपूर्ण ढंग से रुक्मणी विवाह प्रसंग का वर्णन किया।
कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालु “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष करते हुए भावविभोर हो उठे। पूरा पंडाल भक्ति के रंग में रंग गया और वातावरण में दिव्यता का संचार हुआ।
कथा के दौरान क्षेत्र के अनेक भक्त, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे और प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम के सफल संचालन में स्थानीय नागरिकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कथा के समापन पर भक्तों ने भक्ति, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया।
📍 संवाददाता: गिरजा शंकर अवस्थी वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ ब्यूरो






