उत्तर प्रदेशबस्ती

बस्ती में नाबालिग से गैंगरेप : चार युवकों पर केस दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

अजीत मिश्रा (खोजी)

बस्ती में नाबालिग से गैंगरेप:वीडियो वायरल करने की धमकी दी, चार युवकों पर केस दर्ज; पुलिस जांच में जुटी।

उत्तर प्रदेश

बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक रेप का मामला सामने आया है। यह घटना 23 अक्टूबर को हुई थी, जिसकी रिपोर्ट 30 अक्टूबर की रात लगभग 1:50 बजे दर्ज की गई। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के जीजा अपनी पत्नी के साथ ससुराल आए हुए थे। इसी दौरान गांव के चार युवक – रवि यादव, सूरज कुमार, आनंद और दीपक यादव  ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर रवि के घर बुलाया। वहां उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया।

🚨 आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा—

आरोपियों पर यह भी आरोप है कि उन्होंने घटना का वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी दी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने वाल्टरगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।

वाल्टरगंज थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!