
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी राजस्थान इकाई की कार्यकारिणी भंग
राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देश पर राजस्थान की कार्यकारिणी भंग
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री ओमप्रकाश राजभर जी के निर्देश पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी राजस्थान इकाई के प्रदेश अध्यक्ष सहित संपूर्ण संभाग जिला विधानसभा ब्लाक की कार्यकारिणी भंग कर दी गई है राजस्थान प्रदेश प्रभारी श्री सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि यह निर्णय शीर्ष नेतृत्व के द्वारा लिया गया है राजस्थान प्रदेश में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी कार्यकारिणी को भंग करने का स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि कई लोग पार्टी में सिर्फ अपने नाम के बड़े पद लेकर बैठे हुए थे और अपनी मनमानी करते थे धरातल पर किसी भी प्रकार का कोई कार्य उनके द्वारा नहीं किया गया शीर्ष नेतृत्व के द्वारा कई बार उन्हें चेतावनी भी दी गई परन्तु उच्च पद पर आसीन व्यक्ति अपने आप को सर्वेश्वर समझने लगे थे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है मेहनतकश लोगों की पार्टी है ना की किसी एक की धरोहर जो पद लेकर मनमानी करें हालांकि राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी में कई युवा जुझारू कर्मठ ईमानदार नेता थे उन्हें पुनः नए सिरे से जिम्मेदारियां दी जाएगी राजस्थान प्रदेश प्रभारी सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि नए सिरे से नई ऊर्जा के साथ समस्त कार्यकारिणी का विस्तार जल्द होगा














