A2Z सभी खबर सभी जिले की

जेल के पहरेदार अपराधियों से पैसे लेकर मुहैय्या कराते हैं हर सुविधा

कटनी 

जेल के पहरेदार बदमाशों के यार, पैसे लेकर उपलब्ध कराते हैं हर सुविधा?, कलेक्टर से हुई लिखित शिकायत, राजभान दुबे नामक जेल कर्मी पर लगे गंभीर आरोप

कटनी। जिला जेल कटनी में कई वर्षों से जड़ें जमाए बैठे सुरक्षा कर्मियों की बदमाशों से अच्छी खासी सेटिंग है। यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि इस तरह के आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने आज लिखित शिकायत कटनी कलेक्टर से की है। शिकायत में शिकायतकर्ता ने जेल में तैनात राजभान दुबे नामक पुलिस कर्मी पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं।
कलेक्ट्रेट कार्यालय में लिखित शिकायत करते हुए रवि नागवानी ने कहा कि जेल कटनी में कैद बदमाशों और अपराधियों से सेटिंग करके सुरक्षा कर्मी जेल के अंदर अवैध गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। अवैध गतिविधियां करने वाले पुलिस कर्मियों पर कोई कार्यवाही न होने से उनके हौसले बुलंद है। जिला जेल कटनी में कई वर्षों से पदस्थ पुलिस कर्मियों की कई अपराधियों के साथ मिली भगत है। यही वजह है की जिला जेल कटनी में अपराधियों को हर एक सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। जेल में आरोपियों से पैसा लेकर पान मसाला, तमाकु, गुटका, सिगरेट एवं अन्य सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। शिकायतकर्ता ने शिकायती पत्र के माध्यम से आरोप लगाए की अवैध गतिविधियां संचालित करने वाले जेल के ऐसे सुरक्षा कर्मियों पर जेल अधीक्षक भी मेहरबान हैं। कटनी जेल में तैनात राजभान दुबे नामक पुलिस कर्मी पूरी सेटिंग करवाते है। पैसे का लेनदेन करते हुए यहां पर कैदियों को मनचाही सुविधा दिलाने में जेल के सुरक्षा कर्मी ही लिप्त रहते हैं ऐसे अपराधियों के मददगार पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही करने की मांग करते हुए शिकायतकर्ता ने कलेक्टर से गुहार लगाई है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!