
राहुल चौक से गोशाला पुल तक का भेजा जाएगा प्रस्ताव#
सोनारडीह का भेजा जा चुका है प्रस्ताव#
कतरास: 20 नवंबर । एनएच 32 पर सोनारडीह रेलवे फाटक एवं शाखाटांड़ स्थित मां लिलोरी मंदिर रेल फाटक जाम के अलावा दुर्घटना का हॉटस्पॉट बन गया है। अब इस समस्या को लोगों को बहुत जल्द निजात मिलने जा रही है। गुरुवार को एनएचएआई एवं रेलवे की टीम ने मां लिलोरी मंदिर रेलवे फाटक का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। टीम ने रेलवे फाटक एवं सड़क की दूरी की मापी
की एवं चारों तरफ भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि फाटक सकरा होने के कारण हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है। इसी समस्या से निजात दिलाने के लिए निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद राहुल चौक से मापी कराते अधिकारी
पूर्व लेकर गोशाला पुल तक फ्लाई ओवर बनाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। कुछ दिन एनएचएआई व रेलवे की टीम ने सोनारडीह फाटक का भी निरीक्षण किया था। वहां भी फलाई ओवर बनाने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है, ताकि लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिल सके। आ मौके पर एनएचएआई के डिप्टी मैनेजर धन आदित्य प्रकाश, अमन उपाध्याय के क अलावा कतरास रेलवे के आईओडब्ल्यू क्र राजेश प्रसाद पासवान, इलेक्ट्रिक विभाग के के तस्लीम अहमद आदि मौजूद थे। से कतरास के एक नौकरीपेशा व्यक्ति एके स सिन्हा ने बताया कि उन्हें हर दिन राहुल अ चौक से आगे फाटक क्रॉस करना पड़ता है। जब माइंस से कोयला उठाने मालगाड़ी रैक जाते हैं तो फाटक बंद करते ही भारी जाम लग जाता है। दोनों तरफ एक किलोमीटर. तक वाहनों की कतार लग जाती है। इस कारण लोग समय पर अपने निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंच पाते हैं। आमलोग इस समस्या से काफी परेशान रहते हैं।







