A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़

ट्रक-स्कॉर्पियो की टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत , तीन अन्य गंभीर रूप से घायल………..

जांजगीर-चांपा NH-49 पर हादसा, बारात से लौट रहे थे स्कॉर्पियो सवार

जांजगीर-चांपा :- हाईवे 49 पर देर रात ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में शामिल राजेंद्र कश्यप (27) और पोमेश्वर जलतारे (33) इंडियन आर्मी के जवान थे। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। जहां तीनों का इलाज जारी है। हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतक नवागढ़ के सड़क पारा और शांति नगर के निवासी बताए जा रहे हैं।शुरुआती जानकारी के अनुसार, ये सभी बारात से नवागढ़ लौट रहे थे, तभी सुकली के पास यह हादसा हो गया।

घायलों को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, सूचना मिलते ही जांजगीर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे में घायल सत्य नारायण साहू (35), संतोष साहू (30), दीपक केवट (25) तीनों को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही, मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम करने की तैयारी भी चल रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!