
डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत के निर्देश पर जिले में 5 केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर मूंग व मूंगफली की खरीद शुरू हो गई है।
उप रजिस्ट्रार सहकारी समिति सुभाष चन्द सिर्वा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर मूंग (8768/- प्रति क्वि.) मूंगफली (7263/- प्रति. क्वि.) खरीद के लिए कुचामन, परबतसर, गच्छीपुरा, लाडनूं व डीडवाना में क्रय विक्रय सहकारी समितियों कुल 5 क्रय केन्द्र जिले में स्थापित किए गए है।
उन्होंने बताया कि 24 नवम्बर से खरीद शुरू हो चूकीं है। खरीद प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालन के लिए राजफैड जयपुर द्वारा पंजीकृत किसानों को अपने जिन्स निर्धारित दिनांक को तुलवाने के लिए मैसेज भेज दिए जाते है। किसान अपनी जिन्स (एफ.ए.क्यू माण्दण्ड अनुसार) खरीद केन्द्र पर विक्रय करने हेतु निर्धारित दिनांक को पहुंचे। यदि किसान किसी कारणवश निर्धारित दिनांक को कय केन्द्र पर जिन्स विकय नहीं कर पाता हैं तो वह 10 दिवस कि अवधि में जिन्स कभी भी तुलवा सकता है। 10 दिवस की अवधि पश्चात जिन्स की तुलवाई नहीं करवाई जा सकेगी। किसान अपनी कृषि जिन्स के संबंध में राजफैड जयपुर हैल्पलाइन नम्बर 18001806001 पर सम्पर्क कर सकता है।








