A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेनिवाड़ीमध्यप्रदेश

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर प्रदेश में लगभग दो लाख करोड़ के कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 दिसम्बर को भोपाल को मिलेगी मेट्रो की सौगात वर्ष 2026 कृषि आधारित क्षेत्रों के उत्थान को समर्पित

IMG 20251208 WA0033

खजुराहो/निवाड़ी , 08 दिसम्बर 2025 पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर प्रदेश में लगभग दो लाख करोड़ के कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण—मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव21 दिसम्बर को भोपाल को मिलेगी मेट्रो की सौगातवर्ष 2026 कृषि आधारित क्षेत्रों के उत्थान को समर्पित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बुन्देलखंड के विकास और समग्र उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। केन-बेतवा नदी जोड़ो अभियान के माध्यम से बुन्देलखंड में सिंचाई, पेयजल एवं औद्योगिक उपयोग के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी अभियान में केन्द्र सरकार द्वारा 90 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जा रहा है और इसकी प्रगति में मध्यप्रदेश अग्रणी है।

मुख्यमंत्री खजुराहो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक के उपरांत मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। छतरपुर में ओबेरॉय होटल का शुभारंभ इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आगे कहा कि बुन्देलखंड में पर्यटन के साथ-साथ खनन, मेडिकल और उद्योग क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बुन्देलखंड में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। सागर में रानी अवंतिबाई महाविद्यालय, छत्रसाल विश्वविद्यालय हेतु निधि आवंटन, पीएम एक्सीलेंस कॉलेजों की स्थापना तथा मेडिकल कॉलेज की स्थापना जैसे कार्य युवाओं के लिए अवसर बढ़ाएंगे। तकनीकी दक्षता बढ़ाकर प्रत्येक विद्यार्थी को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु सरकार सतत प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब क्षेत्रीय विकास को सीधे देखने एवं निर्णय लेने के लिए राज्य मंत्रिमंडल की बैठकें अलग-अलग क्षेत्रों में आयोजित की जाएंगी। खजुराहो में आयोजित कैबिनेट बैठक इसी दिशा में की गई पहल है, जिसमें दो वर्षों की कार्य समीक्षा तथा आगामी तीन वर्षों के लक्ष्य निर्धारित किए गए।

डॉ. यादव ने घोषणा की कि 21 दिसम्बर को भोपाल नगर को मेट्रो की सौगात प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष पर लगभग दो लाख करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 कृषि आधारित आर्थिक गतिविधियों के विस्तार को समर्पित होगा, जिसमें कृषि आधारित उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयाँ और अन्य कृषिगत औद्योगिक कार्यों को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!