A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज रामगंजमंडी नगर पालिका क्षेत्र में सुशासन सेवा पखवाड़ा जन जागरूकता रथ यात्रा का आयोजन किया गया

रामगंजमंडी__मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में सुशासन सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज रामगंजमंडी नगर पालिका क्षेत्र में सुशासन सेवा पखवाड़ा जन जागरूकता रथ यात्रा का आयोजन किया गया।सुबह 11 बजे महाराणा प्रताप बस स्टैंड चौक पर आयोजित समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष श्री अखिलेश मेहतावल ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मंच पर नगर पालिका अध्यक्ष अकलेश मेड़तवाल विधानसभा प्रभारी उपजिला प्रमुख कृष्ण गोपाल अहीर,भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र राजा, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र काला, पूर्व प्रधान भगवान सिंह धाकड़, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष ओम गुर्जर, रामगंजमंडी यात्रा प्रभारी महेन्द्र सामरिया, मंडल अध्यक्ष शैलेश काला सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।रIMG 20251215 WA0911 1 IMG 20251215 WA0912 1 IMG 20251215 WA0910 IMG 20251215 WA0909ūथ यात्रा रामगंजमंडी नगर के 40 वार्डों में भ्रमण करते हुए प्रमुख चौराहों पर पहुँची, जहाँ नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने प्रदेश सरकार की पिछले दो वर्षों की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा। वक्ताओं ने बताया कि डबल इंजन सरकार में माननीय लोकसभा सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी व शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री श्री मदन दिलावर के सानिध्य में रामगंजमंडी में पारदर्शिता से सुनियोजित विकास,और जनसेवा के कार्यों हुए है। इस दौरान आमजन से संवाद करते हुए नेताओं ने कहा कि यदि किसी नागरिक के पास किसी योजना या कार्य को लेकर सुझाव है, तो उसके लिए सुझाव पेटी की व्यवस्था की गई है, जिसमें नागरिक अपने सुझाव लिखकर दे सकते हैं, ताकि सरकार जनभावनाओं के अनुरूप कार्य कर सके। रथ यात्रा नगर के सभी वार्डों से होते हुए रात्रि मैं वार्ड नंबर 2, राजपूत कॉलोनी पहुँची, जहाँ यात्रा का समापन हुआ। समापन अवसर पर भाजपा के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिला शक्ति उपस्थित रही।यात्रा में सामजसेवी नितिन शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश गोयन, वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल मेघवाल पार्षद शिवराज मीणा, लोकेश आचोलिया रामेश्वर अहीर, सतीश गौतम पप्पू मराठा लोकेश पावेचा, नगर महामंत्री उमेश माहेश्वरी युवा नेता राजकुमार धाकड़ नगर मंत्री महेश नामदेव युवा नेता दिनेश पाटीदार रामदयाल टोनी भाई संदीप सिंह चंद्रावत धीरज चेलावत युवा नेता चंदू चश्मा वाला निहारिका चौहान ममता चंद्रक प्रभु लाल चाडक प्रमोद पंडित कमल वैष्णव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!