A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

डॉ.किरण झा की स्मृति में 21 को कोयला नगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन,देश के सुप्रसिद्ध कलाकार जुटेंगे

धनबाद: डॉ. किरण झा की स्मृति में हर साल की भांति इस साल भी आगामी 21 दिसंबर की शाम को धनबाद के कोयला नगर स्थित सामुदायिक भवन में
सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमे देश के कई सुप्रसिद्ध कलाकार अपनी कला का जोहर दिखाने आ रहे हैं.डॉ. किरण झा मेमोरियल म्यूजिक एंड आर्ट कल्चर के चेयरमैन डॉ. दिलीप झा और समाजसेवी विजय झा ने प्रेस कॉन्फ्रेस के माध्यम से कार्यक्रम के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी.उन्होंने बताया कि डॉ. किरण झा की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम के द्वारा डॉ. किरण झा को संगीतमय श्रद्धांजलि दी जाएगी..डॉ. किरण झा मेमोरियल धनबाद की जनता से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील करती है. उन्होंने बताया कि डॉ. किरण झा झरिया मातृसदन में गायनेकोलॉजिस्ट रही हैं.यह आयोजन उनके कार्यों और विरासत को श्रद्धांजलि देने के लिए है जिसमें संगीत, नृत्य और अन्य कला प्रदर्शन शामिल है.

Back to top button
error: Content is protected !!