A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी रेलवे-स्टेशन पर स्थित अमानती सामानघर को अब चौबीसों/ सप्ताह के सभी दिन संचालित किया जा रहा है

वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र
नागपुर, शनिवार 20 दिसंबर 2025
============> नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी रेलवे-स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए इतवारी रेलवे-स्टेशन पर अमानती सामानघर( क्लॉक रूम) शुरू किया गया है। रेलवे-स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी रेलवे-स्टेशन पर स्थित आमानती सामान घर को अब पूरे चौबीस घंटे और सप्ताह के सातों दिन संचालित किया जा रहा है। आमानती सामान घर की यह सुविधा खासकर उन यात्रियों के लिए विशेष सुविधाजनक है जो कि अपने सामानों को सुरक्षित रखकर शहर में घूमना चाहतें, या फिर यात्रा के दौरान जिनकी ट्रेनों के बीच लंबा समय रहता है। जानकारी अनुसार आमानती सामान घर में सीसीटीवी आधारित निगरानी भी चौबीस घंटे , उच्च गुणवत्ता वाले ताले, और आमानती सामान घर में सामान रखने पर रसीद आदि की भी उचित व्यवस्था उपलब्ध है, जिससे यात्रियों के सामानों की मजबूत सुरक्षा और पारदर्शिता बनी रहती है। रेलवे प्रशासन ने स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों से यह अपील की है कि इतवारी रेलवे-स्टेशन पर स्थित इस सुविधा का उपयोग करत समय पर प्राप्त रसीद को अपने पास सुरक्षित अवश्य रखें।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!