
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र
सोमवार 22 दिसंबर 2025, नागपुर
==============> प्राप्त जानकारी के अनुसार दपूम रेलवे के नागपुर रेल मंडल के डोंगरगढ़ सेक्शन के अप रेल लाइन पर अतिरिक्त लूप लाइन के लिए प्री नॉन इंटरलाकिंग और नॉन इंटरलाकिंग का कार्य होना है। जिसके कारण रेलवे प्रशासन के द्वारा 26 से लेकर 28 दिसंबर 2025 तक कुल 21 ट्रेनें रद्द की जा रही है। इनमे से नागपुर रेलवे-स्टेशन पर आने जाने वाली 08 ट्रेनें भी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार 27/12/2025 को ट्रेन क्रमांक- 68643-गोंदिया- नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू , ट्रेन क्रमांक- 68744- नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी- गोंदिया मेमू, ट्रेन क्रमांक- 58205- रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी, पैसेंजर रद्द रहेंगी। 28 दिसंबर 2025 को ट्रेन क्रमांक- 68713- रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू, ट्रेन क्रमांक- 68714- नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी- बालाघाट मेमू, ट्रेन क्रमांक- 68715- बालाघाट- नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी, मेमू, ट्रेन क्रमांक- 68716- नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी- गोंदिया मेमू, और ट्रेन क्रमांक- 58206- नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी- रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी। इसके अतिरिक्त इस समय पर कुछ यात्री ट्रेनों के समय में बदलाव, कुछ ट्रेनों के रद्द होने या फिर उनके मार्ग में विलंब होने की भी संभावना हो सकती है।










