दरभंगाबिहार

दरभंगा में 152वें जिला स्थापना दिवस पर होगा रंगारंग आयोजन, खेल से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम तक तैयारियां पूरी

दरभंगा के 152वें जिला स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता, प्रदर्शनी, दीप प्रज्वलन और भव्य आयोजन की पूरी जानकारी।

दरभंगा, 22 दिसंबर 2025।
दरभंगा जिला के 152वें स्थापना दिवस समारोह को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस अवसर पर 31 दिसंबर 2025 और 1 जनवरी 2026 को जिले में सांस्कृतिक, खेलकूद एवं प्रदर्शनी कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिला स्थापना दिवस पर जिलेभर में उत्सव और उल्लास का माहौल रहेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 दिसंबर 2025 को लहेरियासराय स्थित ऑडिटोरियम में अपराह्न 3:30 बजे से 6:30 बजे तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों एवं विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा सुगम संगीत, नृत्य, शास्त्रीय वादन सहित अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का ऑडिशन 24 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। चयनित कलाकारों को ही मुख्य कार्यक्रम में प्रस्तुति का अवसर मिलेगा।

स्थापना दिवस के दिन 31 दिसंबर को सुबह 9 बजे से नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, 1600 मीटर दौड़, जैवलिन थ्रो सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। वहीं 31 दिसंबर और 1 जनवरी को समाहरणालय परिसर के सभी भवनों को आकर्षक डेकोरेशन एवं ब्लू लाइट से सजाया जाएगा। ऑडिटोरियम को विशेष रूप से दुल्हन की तरह सजाया जाएगा।

1 जनवरी 2026 को समाहरणालय परिसर में संध्या 5 बजे दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, ग्रामीण विकास, मत्स्य, आपदा प्रबंधन, अल्पसंख्यक कल्याण सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल के माध्यम से प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

इसके अलावा स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में साफ-सफाई और स्वच्छता को लेकर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही 152वें जिला स्थापना दिवस के अवसर पर एक स्मारिका का भी प्रकाशन किया जाएगा।

Sitesh Choudhary

चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!