A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनिवाड़ीभोपालमध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री से निवाड़ी विधायक अनिल जैन की सौजन्य भेंट

निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास पर हुई विस्तार से चर्चा

FB IMG 1766594680513 FB IMG 1766594691969

मुख्यमंत्री से निवाड़ी विधायक अनिल जैन की सौजन्य भेंट
निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास पर हुई विस्तार से चर्चा
भोपाल। निवाड़ी विधायक अनिल जैन ने आज राजधानी भोपाल में यशस्वी, दृढ़-संकल्पित एवं जनहितैषी माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर, सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।
भेंट के दौरान विधायक श्री जैन ने क्षेत्र में आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, सड़क, पेयजल, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार सहित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति से मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया। साथ ही उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ पहुँचाने तथा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किए।
माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने निवाड़ी जिले के विकास को प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल बताते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र का संतुलित विकास सुनिश्चित करना है, जिससे ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के नागरिकों को समान रूप से लाभ मिल सके।
मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितैषी योजनाओं, नवाचारों एवं विकासपरक निर्णयों से आमजन के जीवन स्तर में निरंतर सुधार हो रहा है तथा मध्यप्रदेश विकास की नई गति, नई दिशा और नवीन ऊँचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!