
माननीय रालसा,जयपुर व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,पाली के निर्देशानुसार “बेसहारा व्यक्तियों को रैन बसेंरो में दाखिल कराने एवं उनको योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संबंध मे”
खुले मे रहने को मजबूर गरीब असहाय व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें तत्काल निकटतम रैन बसेरे/आश्रय स्थलों मे रिहायश करने के लिये प्रेरित किया जाना है और वहां तक पहुँचाना सुनिश्चित करना है, इस क्रम में मांगीलाल तंवर पीएलवी/अधिकार मित्र द्वारा बेघर,निराश्रित लोग ,जो फुटपाथ या सार्वजनिक स्थानों पर खुले में सो रहे,उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया,एवम नजदीक रैन बसेरों में ठहरने हेतु प्रेरित किया गया। इसके अलावा, मस्तान बाबा,रेल्वे स्टेशन,चुंगी नाका, बांगड महाविद्यालय गेट के आसपास, लोर्डिया पाल,जोधपुर लोकल बस स्टॉप मिलगेट आदि स्थानों पर जाकर लगभग कई बेघर लोगो को रेन बसेरे में जाने,रहने हेतू प्रेरित किया। आमजन को भी protect today, secure tomorrow तथा नई ‘चेतना 4.0’ नालसा हेल्पलाइन 15100,न्याय आपके द्वार आदि की जानकारी प्रदान की। नगर निगम से प्रवीण सिंह ने भी लाइट, पानी, सफाई आदि व्यवस्थाओ के संदर्भ मे रैन बसेरा इंचार्ज को अवगत करवाया।








