अन्य खबरेदेश

भारतीय रिजर्व बैंक नें तीन घंटे में चेक क्लीयरेंस के नियम को टाल दिया,

चेक क्लीयरेंस अब सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक होगी प्रोसेसिंग

वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र
गुरुवार 25 दिसंबर 2025,
==========> भारतीय रिजर्व बैंक ने चेक क्लीयरेंस को तेज गति से बढ़ाने वाले नियम को अभी स्थगित कर कर दिया है। तीन घंटे में चेक क्लीयरेंस का नियम नववर्ष पर तीन जनवरी 2026 से लागू होना था, फिलहाल रिजर्व बैंक ने इसे टाल दिया है। इस नियम के अनुसार बैंकों को चेक की इमेच मिलने पर तीन घंटे में इसका अप्रूवल देना या रिजेक्ट करना था। जानकारी अनुसार अभी इसे टाल दिया गया है। रिजर्व बैंक ने गत 24 दिसंबर को एक सर्कुलर जारी कर कहा कि फेज 2 को आगे टाल दिया गया है। इसका फेज 1 ही अभी चलता रहेगा। चेक जमा करने का नियम प्रोजेक्शन विंडो सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक खुली रहेगी और बैंक सुबह नौ बजे से लेकर शाम सात बजे के बीच चेक को कन्फर्म या रिजेक्ट कर पायेंगे।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!