A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थनगर में डीएम ने चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं सुनीं

राशन कार्ड, पेंशन सहित अन्य समस्याओं का किया समाधान

सिद्धार्थनगर के विकासखंड लोटन के खखरा गांव में शुक्रवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की चौपाल आयोजित की गई। इस चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का डेढ़ घंटे में मौके पर ही समाधान किया गया। चौपाल का उद्देश्य नई सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाना था। यह चौपाल शाम 3 बजे शुरू होकर 4:30 बजे समाप्त हो गया ।

IMG 20251226 193334                                                    इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, जिला विकास अधिकारी सतीश कुमार सिंह, बीडीओ लोटन, आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर और स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर सहित लगभग सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों की उपस्थिति के कारण समस्याओं का तत्काल समाधान हो सका और योजनाओं से संबंधित शंकाओं का निवारण किया गया।

IMG 20251226 193353

चौपाल के दौरान गांव की ज्ञानवती ने राशन कार्ड न होने की समस्या बताई। जिलाधिकारी ने तुरंत आपूर्ति इंस्पेक्टर को राशन कार्ड बनाने का निर्देश दिया, जिसके बाद प्रक्रिया पूरी कर समस्या का समाधान किया गया। इसी प्रकार, एक विधवा महिला ने विधवा पेंशन के लिए गुहार लगाई, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को तत्काल पेंशन स्वीकृत करने का निर्देश दिया।

IMG 20251226 193353

ग्रामीणों ने मनरेगा से जुड़े मुद्दे भी उठाए। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने बताया कि मनरेगा के तहत मिलने वाले रोजगार के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव ग्रामीण परिवारों की आय सुरक्षा को मजबूत करेगा।

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि अब मनरेगा का नाम बदलकर “विकसित भारत राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना” कर दिया गया है, ताकि इसे विकसित भारत @2047 के लक्ष्य से जोड़ा जा सके।

 

Back to top button
error: Content is protected !!