A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

संत श्री गुलारामजी महाराज का भव्य जागरण सम्पन्न

संत श्री गुलारामजी महाराज का भव्य जागरण सम्पन्न

संत श्री गुलारामजी महाराज का भIMG 20251226 WA0141व्य जागरण सम्पन्न :

हैदराबादः बालाजीनगर स्थित श्री आईमाताजी वडेर में श्री श्री 1008 संत श्री गुलारामजी महाराज सेवा संघ भक्तों एवं समाज बन्धुओं के तत्वावधान में एक शाम संत श्री गुलारामजी महाराज के नाम जागरण गुरुवार दि. 25 दिसम्बर रात्रि 8.15 बजे भव्य रुप से आयोजित किया गया।

प्रेस द्वारा विज्ञप्ति में सेवा संघ के अध्यक्ष अचलाराम हाम्बड़, सचिव राजाराम सोयल ने संयुक्तरुप से बताया कि हर वर्ष की भांति रात्रि 8.15 बजे संत श्री गुलारामजी महाराज की भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जिसमे राजयोगी राजगुरु चेतननाथ चौहान, जितू प्रजापत, भँवर सीरवी एवं मरुधरा की स्वर कोकिला अनिता जांगिड़ ने राजस्थानी अंदाज़ मे गुरुवर के चरणों में भजनों के पुष्प अर्पित किये। जिसका भक्तों ने देर रात तक नाचते-गाते हुए लाभ लिया। गायको ने कथा के माध्यम से गुला महाराज के गुणों का बखाण किया गया। भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम में पधारे विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इस महोत्सव में हजारों की संख्या मे पधारे भक्तों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर की गयी। जिसमें बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण की। सेवा संघ के अध्यक्ष अचलाराम हाम्बड़ ने भव्य जागरण मे पधारे समाज बन्धुओं का तहदिल से आभार प्रकट किया । मारवाड़ी युवा मंच मेड़चल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर मे भक्तो ने 53 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन मे सेवा संघ के अध्यक्ष अचलाराम हाम्बड़, सचिव राजाराम सोयल, कोषाध्यक्ष भंवरलाल हाम्बड़, संस्थापक केसाराम गेहलोत, ओमप्रकाश सोयल, समस्त कार्यकारणी सदस्य।बालाजी नगर सीरवी समाज बडेर अध्यक्ष जयराम पँवार, उपाध्यक्ष नारायणलाल बर्फा, सचिव हीरालाल सोयल, सह सचिव डुगाराम सोलंकी , कोषाध्यक्ष नरेश सोलंकी ,सह कोषाध्यक्ष सोहनलाल , घेवराराम समस्त कार्यकारिणी पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ताओं, महिला मंडल व समाज बन्धुओं का विशेष सहयोग रहा। मंच का संचालन पूनाराम सीरवी जोजावर ने अपनी ओजस्वी वाणी से किया । युट्युब लाईव एवं आईजी साउंड की व्यवस्था पी.एम.एल.सीरवी द्वारा की गयी। कार्यक्रम का विशेष कवरेज पत्रकार जगदीश सीरवी ने किया । महाआरती एवं सचिव राजाराम सोयल के धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम का समापन हुआ ।

Back to top button
error: Content is protected !!