A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

मोटरसाइकिल चलाते समय मोबाइल पर बात न करें – विधायक गोपाल भार्गव

IMG 20260103 093301

FB IMG 1767412942413सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सड़क सुरक्षा हेतु ग्राम चनौवा बुजुर्ग तहसील गढाकोटा में आयोजित विशेष ग्राम सभा को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं रहली विधायक गोपाल भार्गव ने ग्राम वासियों से अपील की कि रोड पर वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का अवश्य पालन करें। अपनी ओर परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट लगाए और रोड क्रॉस करते समय सावधानी रखें। वाहन चलाते समय मोबाइल न चलाएं और शराब पीकर वाहन न चलाएं। ट्रैक्टर ट्रॉली में रेडियम टेप लगाएं। उपस्थित जन समुदाय को इस अवसर पर यातायात नियमों का पालन करने शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश कपस्या , अनुविभागीय अधिकारी रहली, तहसीलदार गढ़ाकोटा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रहली, महाप्रबंधक उचततकं सागर उपस्थित रहे। नगर पालिका गढ़ाकोटा के अंतर्गत बसारी वार्ड में आयोजित विशेष वार्ड सभा में सड़क सुरक्षा विषय पर वार्ड वासियों को जागरूक किया गया। सभा में अनुविभागीय अधिकारी रहली कुलदीप पाराशर, अध्यक्ष नगर पालिका गढ़ाकोटा के प्रतिनिधि मनोज तिवारी तहसीलदार महेश दुबे मुख्य नगर पालिका अधिकारी धनंजय गुमास्ता, वार्ड पार्षद और नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने यातायात नियमों का पालन करने शपथ ली। वार्ड के ट्रैक्टरों में रेडियम टेप लगाई गई।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!