A2Z सभी खबर सभी जिले की

⚽ महुली में सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, दुल्हन की तरह सज रहा खेल मैदान, 18 जनवरी से 78वां अंतर्राज्यीय श्री राजा बरियार शाह फुटबॉल टूर्नामेंट ⚽

⚽ महुली में सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, दुल्हन की तरह सज रहा खेल मैदान, 18 जनवरी से 78वां अंतर्राज्यीय श्री राजा बरियार शाह फुटबॉल टूर्नामेंट ⚽ IMG 20260101 WA0021 संवाददाता_राकेश कुमार कन्नौजिया

दुद्धी/महुली (सोनभद्र)।
सोनभद्र जनपद के दुद्धी तहसील अंतर्गत ग्राम महुली में खेल प्रेमियों के लिए ऐतिहासिक क्षण आने वाला है। 78वां अंतर्राज्यीय श्री राजा बरियार शाह फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन 18 जनवरी से किया जाना तय है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है।
टूर्नामेंट की तैयारियां जोरों पर हैं और खेल मैदान को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है, ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों को एक यादगार खेल महोत्सव का अनुभव मिल सके। आयोजन को भव्य रूप देने के लिए कमेटी द्वारा हर स्तर पर विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।IMG 20260101 WA0048 1
इस अंतर्राज्यीय फुटबॉल महाकुंभ में उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सशक्त टीमें प्रतिभाग करेंगी, जिससे मुकाबले बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जो भी फुटबॉल टीमें इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भाग लेना चाहती हैं, वे क्लब के टीम मैनेजर राजनाथ गोस्वामी एवं  सूरज कुमार कन्नौजिया के दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर शीघ्र अपनी टीम की इंट्री सुनिश्चित कराएं।IMG 20260102 WA00271
हर वर्ष की तरह इस बार भी महुली का यह ऐतिहासिक टूर्नामेंट खेल प्रतिभाओं को नया मंच देगा और क्षेत्र में खेल संस्कृति को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!