A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

तीन दिवसीय नेट हाउस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शैक्षणिक भ्रमण सफलता पूर्वक समापन ।

तीन दिवसीय नेट हाउस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शैक्षणिक भ्रमण सफलता पूर्वक समापन ।IMG 20260103 WA0154
नरवाना
पंजाब नैशनल बैंक कृषक प्रशिक्षण केंद्र सच्चा खेड़ा, जींद द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नेट हाउस (संरक्षित खेती) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शैक्षणिक भ्रमण (विजिट) के साथ सफलतापूर्वक समापन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 30 किसानों ने भाग लिया।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को नेट हाउस की उपयोगिता, स्थापना प्रक्रिया, लागत एवं अनुदान संबंधी जानकारी, फसल चयन, पौध रोपण, सिंचाई व्यवस्था, तापमान व नमी प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा उत्पादों के विपणन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।कार्यक्रम के अंतिम दिन किसानों का दरवेश पातर प्रोग्रेसिव फार्मर गाँव सुरेवाला, हिसार की सफल नेट हाउस इकाई का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया, जहाँ उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से संरक्षित खेती की उन्नत तकनीकों को देखा और समझा। भ्रमण के दौरान दरवेश जी द्वारा किसानों के प्रश्नों का समाधान किया गया तथा व्यावहारिक अनुभव साझा किए गए।केंद्र के निदेशक श्री हितेश कालरा ने बताया कि नेट हाउस खेती के माध्यम से कम क्षेत्रफल में अधिक उत्पादन लेकर किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने में सहायक सिद्ध होते हैं।
समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए पंजाब नैशनल बैंक कृषक प्रशिक्षण केंद्र का आभार व्यक्त किया।

Back to top button
error: Content is protected !!