A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

आप के यूथ विंग के जिलाध्यक्ष बने खिरोद पटेल*

आप के यूथ विंग के जिलाध्यक्ष बने खिरोद पटेल*

*आप के यूथ विंग के जिलाध्यक्ष बने खिरोद पटेल*

 

IMG 20260106 WA0339

तिलक राम पटेल संपादक महासमुन्द वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ चैनल समृद्ध भारत अखबार

 

*पिथौरा -* आप पार्टी के प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं ने महासमुंद जिला के यूथ विंग के जिला अध्यक्ष बनने की खुशी में खिरोद पटेल को उनके गृह ग्राम पंचायत डोंगरीपाली पहुँच कर बधाई दिए,

 

वहीं आप पार्टी यूथ विंग के जिलाध्यक्ष खिरोद पटेल ने बताया कि, आज से 5 साल पहले उन्होंने अपने साथी, एम.डी. महेश कर्ष के साथ पार्टी प्रवेश किया,

 

आगे पटेल जी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा के सिवा कोई दूसरा दमदार पार्टी नही थी, जिसका आज तक यह दोनों पार्टियां फायदा उठाते आए हैं, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के 2 पहल्लु है, 5 साल तू तो 5 साल में, यही खेल हम जनता के साथ खेलते आ रहे हैं, पंचायत स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक केवल दोनों पार्टियों जनता के विकास नही अपने विकास करने में लगे हैं, इन दोनों के पार्टियां के कार्यकाल में जनता त्रस्त और नेता मस्त है,

 

 

आगे सीधा साय सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनता के द्वारा चुनी हुई सरकार का नैतिक दायित्व होता है कि सरकार उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाए शिक्षा ,स्वास्थ्य, सड़क की स्थिति प्रदेश की जनता को मालूम है लेकिन सरप्लस बिजली उत्पादन वाले राज्य में यह सरकार स्मार्ट मीटर(प्रीपेड मीटर) के माध्यम से बिजली काट रही है वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है यह सरकार जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है क्योंकि पूंजीपतियों व सरकारी विभाग के बकाया बिल करोड़ो में होने के बाउजूद उन्हें बिजली आपूर्ति में कोई तकलीफ नही है लेकिन आम जनता के कनेक्शन काटे जा रहे है।

 

आगे उन्होंने कहा कि आप पार्टी के नियत साफ है, और लोग काफी उत्साहित होकर पार्टी में जुड़ रहे है, और बसना विधानसभा में काफी लोग आप पार्टी से जुड़े हुए है, बसना से 2 पार्षद, पिथौरा ब्लाक से जनपद सदस्य, सरपँच, पंच काफी लोग, जुड़े है,

 

आगे पटेल जी जे बताया कि बसना विधानसभा के प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्ष, और जिला सचिव के पद पर भी रहे चुके, उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय महामंत्री संदीप पाठक, प्रदेश सह प्रभारी मुकेश अहलावत,प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू, यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष इमरान खान, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र चंद्रकार, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल एवं प्रदेश महासचिव वदूद आलम, राकेश झाबक,को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसे पूर्ण निष्ठा के साथ पूर्ण करने का प्रयास करेंगे उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को प्यार और बधाई संदेश के लिए आभार व्यक्त किया ।

Back to top button
error: Content is protected !!