A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशमोरेनन

मैहर को बिकास की ऐतिहासिक सौगात

पांच बिकास कार्यों का भव्य लोकार्पण

Screenshot 2026 01 11 08 22 44 57 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

मैहर
शारदा देवी धाम बेद विद्यालय के सामने स्थित साहू समाज धर्मशाला सहित नगर के 05 महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण आज भव्य एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम मैहर नगर के समग्र विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम में सतना लोकसभा सांसद माननीय श्री गणेश सिंह जी के कर-कमलों से कुल 05 नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण किया गया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री श्रीकांत चतुर्वेदी जी (विधायक, मैहर) ने की।
गरिमामयी उपस्थिति ने बढ़ाया कार्यक्रम का गौरव
विशिष्ट अतिथि के रूप में
नगर पालिका परिषद मैहर की अध्यक्ष श्रीमती गीता संतोष सोनी, सांसद प्रतिनिधि श्री संतोष सोनी, उपाध्यक्ष श्रीमती शीतल नितिन ताम्रकार,
सभापति गण – श्रीमती ऋतु कोल, श्री अशोक कुमार चौबे, श्रीमती रामलली दुबे, श्रीमती संतोष चौरसिया, श्रीमती निधि प्रजापति, श्रीमती गीता बढ़ौलिया, श्री केशव प्रसाद कुशवाहा,
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती सुषमा मिश्रा, उपयंत्री श्री राहुल कुमार पटेल, श्री लालबिहारी सिंह तिवारी, श्री दिनेश कुमार पाण्डेय,
सहित पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
🔹 लोकार्पित प्रमुख विकास कार्य
▪ वार्ड क्रमांक 01 – विशेष निधि से निर्मित साहू समाज धर्मशाला
(लागत ₹62,14,301/-)
▪ वार्ड क्रमांक 05 – खेल मैदान, ब्लॉक ‘A’ प्रथम तल में 18 फल दुकानें
(लागत ₹35,23,177/-)
▪ वार्ड क्रमांक 05 – खेल मैदान, ब्लॉक ‘B’ प्रथम तल में आधुनिक हाल
(लागत ₹36,45,377/-)
▪ वार्ड क्रमांक 07 – नवीन सब्जी मंडी में 18 फल दुकानें
(लागत ₹21,14,940/-)
▪ वार्ड क्रमांक 07 – नवीन सब्जी मंडी में सार्वजनिक शौचालय
(लागत ₹11,26,245/-)
सबका साथ–सबका विकास की सशक्त झलक
ये सभी विकास कार्य प्रधानमंत्री “सबका साथ–सबका विकास” के संकल्प को धरातल पर साकार करते हुए मैहर नगर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित, आत्मनिर्भर एवं सुविधासंपन्न बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएंगे।
नगर पालिका परिषद मैहर विकास, स्वच्छता, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और आत्मनिर्भर नगर निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

मैहर ब्यूरो चीफ

सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें,,

Back to top button
error: Content is protected !!