A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

पूर्व मंत्री भार्गव के सेवा कार्य एक उत्कृष्ट मॉडल – मुख्यमंत्री डॉ यादव

बाल हृदय रोगियों की सहायता के लिए कक्ष का लोकार्पण

FB IMG 1768734288838

FB IMG 1768734277236

FB IMG 1768734256492सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के स्वामी दयानंद नगर स्थित निवास स्थान पहुंचकर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर भार्गव परिवार द्वारा बाल हृदय रोगियों की उपचार सहायता के लिए गठित किए गए वैदिका फाउंडेशन के विशेष कक्ष का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने श्री भार्गव द्वारा विभिन्न स्वास्य् समस्याओं से प्रभावित नागरिकों की सहायता के लिए संचालित सेवा कार्यों की भी जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गोपाल भार्गव अनेक वर्ष से सेवा के इस संकल्प को पूरा करने में लगे हैं। ये सेवा कार्य एक उत्कृष्ट, अनुकरणीय मॉडल है। पीड़ित लोगों की सहायता पावन कार्य है। सागर जिले से आने वाले रोगियों के राजधानी में समुचित उपचार की चिंता वे करते आ रहे हैं। इस क्रम में 70 बेड की व्यवस्था विकसित की गई है। रोगियों और उनके देखरेख करने वाले परिवार के सदस्यों के लिए भोजन और आवास का प्रबंध किया गया है, जो सराहनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर उपचार के लिए भोपाल आए कुछ नागरिकों से भेंट कर उनका हालचाल जाना। पूर्व मंत्री भार्गव के निवास पर एक सुसज्जित बाल भवन भी विकसित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस कक्ष और रहवास एवं रसोई की व्यवस्थाओं को भी देखा।

Back to top button
error: Content is protected !!