
पंजाब के युवक से 105 किलो डोडा पोस्त बरामद, हरियाणा के जींद में काबू
जींद
एवीटी स्टाफ जींद ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे-152D पर पंजाब के एक युवक को 105 किलोग्राम डोडा पोस्त सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान सतबीर सिंह निवासी गुरु नानक नगर, जिला संगरूर (पंजाब) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी एक सफेद कार में नशीला पदार्थ लेकर जा रहा था। तलाशी के दौरान कार से सात प्लास्टिक कट्टों में भरा डोडा पोस्त बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने नशीला पदार्थ राजस्थान से लाने की बात स्वीकार की है।
थाना अलेवा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।







