A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

715 ग्राम चरस (सुल्फा) सहित गांव बुढ़ा खेड़ा का आरोपी काबू ।

715 ग्राम चरस (सुल्फा) सहित गांव बुढ़ा खेड़ा का आरोपी काबू ।FB IMG 1768739480335

जींद

पकड़े गए आरोपी की पहचान संजय वासी बुढ़ाखेड़ा (जींद) के रूप में हुई है।

जानकारी देते हुए थाना सदर सफीदो के प्रभारी ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि संजय वासी बुढ़ाखेड़ा नशीले पदार्थ की की अवैध बिक्री करता है।

सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार आरोपी को काबू किया गया।

तलाशी लेने पर आरोपी द्वारा पहने गए पायजामे की दाहिनी जेब से एक सफेद पॉलीथीन बरामद हुई, जिसमें बीतीनुमा एवं गोल आकार की चरस (सुल्फा) पाई गई। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर बरामद नशीले पदार्थ का वजन 715 ग्राम पाया गया।

बरामद चरस (सुल्फा) को पुलिस ने कब्जे में लिया गया। आरोपी के खिलाफ़ थाना सदर सफीदों में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया । आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!