
*मिलन पैलेस में प्रमुख नागरिक गोष्ठी का आयोजन*
नरवाना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के विभिन्न आयोजनों की श्रंखला में एक प्रमुख नागरिक गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे, समानता, सद्भाव और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीमान् विक्रम जी, सह विभाग कार्यवाह
( रोहतक विभाग) ने अपने संबोधन में संघ की सौ वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होने बताया कि जन्मजात देशभक्त डॉक्टर केशवराव बलिराम हेडगेवार के सशक्त चिंतन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बना। जिसके स्वयंसेवक दैनंदिन शाखा से लेकर वर्तमान में समाज जीवन के विविध क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं।समाज जागरण में कार्यरत संघ प्रेरित संगठनों के बारे में बताया। विभिन्न उदाहरणों द्वारा बताया कि किस प्रकार एक शाखा में निरंतर आने वाला स्वयंसेवक समय पड़ने पर बड़े साहसी कार्य सहजता से कर जाता है।सर्व समाज को मिलाकर भारतवर्ष की उन्नति में सहयोग देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दूसरे वक्ता श्रीमान श्रीभगवान जी , प्रांत पर्यावरण गतिविधि प्रमुख ( हरियाणा) ने शताब्दी वर्ष में संघ द्वारा लक्षित पंच परिवर्तन ( स्वबोथ, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य और सामाजिक समरसता) को समाज और राष्ट्र की उन्नति का आधार बताया। उपस्थित गणमान्य लोगों का आह्वान करते हुए उनसे सामाजिक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आग्रह किया। जब समाज के सभी वर्ग बिना किसी भेदभाव के एक-दूसरे के साथ मिलकर आगे बढ़ते हैं, तभी एक सशक्त, समावेशी और विकसित समाज का निर्माण संभव हो पाता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर सामाजिक एकता, सौहार्द और मानवीय मूल्यों को अपनाएं तथा सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के वाहक बनें।
कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री प्रदीप मोर हाॅकी के प्रख्यात खिलाड़ी ( पूर्व ओलंपियन) ने भी संघ व समाज के संयुक्त प्रयास से आगे बढ़ने का आह्वान किया।







