जायंट्स ग्रुप ऑफ सचिन का पदग्रहण समारोह सम्पन्न, संस्था ने सेवा के 38वें वर्ष में किया प्रवेश
हेडलाइन जायंट्स ग्रुप ऑफ सचिन का पदग्रहण समारोह सम्पन्न, संस्था ने सेवा के 38वें वर्ष में किया प्रवेश प्रेस नोट:अशोक पटेल सचिन (सुरत)-(गुजरात) (दि. 18/01/2026): जायंट्स ग्रुप ऑफ सचिन द्वारा दिनांक 18 जनवरी 2026 को पदग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम ज्या. ज्योतिबेन चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ज्या. यतीशभाई मोदी.प्रमुख फेडरेशन 3A(G.W.F)उपस्थित रहे, जबकि ज्या. अनिलभाई (सेंट्रल कमेटी सदस्य – GWF), स्पेशियल कमेटी सदस्य ज्या. कमलेशभाई पारेख सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ सचिन ने गौरवपूर्वक अपनी सेवा यात्रा के 37 वर्ष पूर्ण कर 38वें वर्ष में प्रवेश किया। पिछले तीन दशकों से अधिक समय से यह संस्था सचिन क्षेत्र एवं आसपास के गांवों में मानवसेवा, समाजसेवा एवं राष्ट्रसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रही है। जायंट्स ग्रुप ऑफ सचिन केवल औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं, बल्कि ज़मीनी स्तर पर सेवा करने की संस्कृति के लिए जाना जाता है। जायंट्स वेल्फेयर फाउंडेशन (GWF) से संबद्ध जायंट्स ग्रुप ऑफ सचिन–3A (यूनिट-1) अपने सूत्र वाक्य “We for Giants, Giants for Nation” को हर सेवा कार्य में साकार कर रहा है। संस्था द्वारा समय-समय पर गरीब एवं जरूरतमंदों को कपड़े, कंबल एवं अनाज वितरण, मकरसंक्रांति, दीपावली, रक्षा बंधन जैसे त्योहार वंचित वर्ग के साथ मनाना, विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सहायता, स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर, तथा महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता जैसे कार्य नियमित रूप से किए जाते हैं। जायंट्स ग्रुप ऑफ सचिन की सबसे बड़ी शक्ति उसका निस्वार्थ सेवा भाव है। यहां सेवा किसी एक दिन तक सीमित नहीं, न ही किसी राजनीतिक लाभ या वित्तीय सहायता पर आधारित है। संस्था के सभी सदस्य समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कार्य करते हैं। अनुशासित योजना, सशक्त नेतृत्व और टीमवर्क के कारण संस्था ने समाज में विश्वास और सम्मान प्राप्त किया है। स्थापना से लेकर आज तक जायंट्स ग्रुप ऑफ सचिन केवल एक संस्था नहीं, बल्कि मानवता को प्राथमिकता देने वाली संवेदना की जीवंत परंपरा बन चुकी है। जब व्यवस्था कमजोर पड़ती है, तब ऐसी सेवा संस्थाएं आगे आकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाती हैं और जायंट्स ग्रुप ऑफ सचिन वर्षों से यह दायित्व सफलतापूर्वक निभाता आ रहा है।
एक पेड़ मां के नाम अभियान : कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, और एसपी ने किया सर्किट हॉउस मे पौधारोपण
10/07/2026
मेरी हत्या की ईरान की गंभीर साज़िश, अमेरिकी सेना अलर्ट पर: डोनाल्ड ट्रंप का सनसनीखेज दावा
10/07/2026
सूचना पर एटीएम पहुंची पुलिस तो अंदर का नजारा देख पुलिस वाले भी रह गए भौंचक्के
10/07/2026
पूर्व विधायक संगठन की वार्षिक आमसभा बैठक;अपने हितों के लिए 05 प्रस्तावों पर की चर्चा
10/07/2026
आगरा की न्यूज जिला प्रशासन ने शुरू की मेरी नज़र में आगरा ओनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता।
10/07/2026
(no title)
10/07/2026
जिला परिषद अध्यक्षा ने किया परिवार कल्याण मेला का उद्घाटन
10/07/2026
मा. उपराष्ट्रपति, मा. राज्यपाल बिहार एवं मा. मुख्यमंत्री बिहार के प्रस्तावित गया आगमन को लेकर आज जिलाधिकारी गया, वरीय पुलिस अधीक्षक गया, नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा बिपार्ड गया एवं हवाई अड्डा गया का संयुक्त निरीक्षण किया गया l
10/07/2026
गैर-इरादतन हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार,
10/07/2026
अमझोर सरपंच की बढ़ी मुश्किलें: महिला ने लगाए गंभीर आरोप, जयसिंहनगर पुलिस ने दर्ज की NCR
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!