

सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशन व प्रशासक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. सागर एवं उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास अधिकारी राजेश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में ई-विकास प्रणाली अंतर्गत उर्वरक कूपन जारी कर खाद का वितरण का आगाज जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सागर की शाखा मालथौन अंतर्गत बी-पैक्सा बीकोरकलॉ द्वारा किया गया । कृषक बलवंत सिह एवं शिवराज सिह लोधी ग्राम सिमरिया गरये ब्लॉक मालथौन को जारी उर्वरक कूपन पर 15-15 बोरी 20:20:0:13 खाद प्रदाय किया गया । उक्त कृषको द्वारा शासन की इस पारदर्शी एवं सुलभ सुविधा पर हर्ष व्यक्त कर सराहना की । ई-टोकन के माध्यम से किसानो को अब लाइन में नहीं लगना होगा । ई-टोकन प्राप्त करने के लिए किसानो को etokan.mpkrishi.org पोर्टल पर आधार कार्ड के माध्य म से पंजीयन करना होगा । इस अवसर पर बैंक के नीरज दुरेजा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राजेश जैन विपणन प्रभारी, संजय जैन प्रभारी शाखा प्रबंधक शाखा मालथौन, कु. अर्चना भगत, समिति प्रबंधक, मुकेश जैन इन्वेन्ट्री मैनेजर,अरूण वर्मा पूर्व सहा.समिति प्रबंधक बी-पैक्सा बीकोरकलॉ सहित ग्राम के कृषक बंधु उपस्थित रहे । शासन की इस योजना के प्रचार प्रसार हेतु विविध माध्य मो के अलावा जिला एवं स्थानीय स्तर पर कृषि अधिकारियो द्वारा प्रशिक्षण/मार्गदर्शन प्रदाय किया जा रहा है।





