A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

भव्य कलश यात्रा के साथ श्री मद्भागवत कथा का आयोजन

महापौर श्रीमती सूरी पार्षदो साथियों के साथ कलश यात्रा में हुई सामिल

Screenshot 2026 01 31 20 52 19 35 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

कटनी

श्री रंगनाथ नगर में आज श्रद्धा और भक्ति के माहौल में भव्य कलश यात्रा के साथ सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और धार्मिक जयकारों के बीच सुसज्जित कलश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुँची।

 

इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी अपने पार्षद साथियों के साथ पूरे उत्साह के साथ कलश यात्रा में सम्मिलित हुईं। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ पदयात्रा कर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और भक्ति भाव से कलश धारण किए हुए थे।

 

उल्लेखनीय है कि इस सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित श्री इंद्रेश जी उपाध्याय द्वारा अमृतमयी कथा वाचन किया जाएगा।

 

IMG 20260131 WA0112कलश यात्रा में एमआईसी सदस्य सर्वश्री सुभाष साहू, सुरेन्द्र गुप्ता, पार्षद सीमा श्रीवास्तव, वंदना राजकिशोर यादव, सुनीता कमलेश चौधरी ,पूर्व पार्षद रचना गुप्ता,सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कटनी ब्यूरो चीफ, सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Back to top button
error: Content is protected !!