A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

कस्बा बगरैन में भाजपा कार्यालय पर बजट 2026 को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

IMG 20260201 200428

 

  1. कस्बा बगरैन में भाजपा कार्यालय पर बजट 2026 को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    बगरैन :- कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विकसित भारत बजट भाषण सत्र के अंतर्गत केन्द्रीय बजट 2026 प्रस्तुति करण का लाइव प्रसारण को युवा मोर्चा के लोकप्रिय जिला उपाध्यक्ष मुख्य अतिथि शिवम शंखधार के साथ देखा गया।
    केंद्र सरकार के बजट को गरीब किसान युवा और महिलाओं के हित में बताया गया। बजट में विकास कार्यों रोजगार सृजन और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष जोर दिया गया।
    कार्यकर्ताओं से बजट की जानकारी जन जन तक पहुंचाने की अपील की गई। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष निर्दोष श्री माली, महामंत्री राजेश उपाध्याय, मंडल उपाध्यक्ष अनुज कान्त मिश्रा, जितेन्द्र गुप्ता, महेश चंद्र गुप्ता, विपिन गुप्ता, मोहित सिंह, जुगेंद्र पाल, निर्भय सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!