
कटनी-
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा समाज को भय मुक्त एवं निर्बाध जीवन यापन का वातावरण बनाएँ रखने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के द्वारा अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाने पर डीजे को जप्त किया गया है ।थाना कुठला अन्तर्गत साई मन्दिर के रहवासियों व आमजन के माध्यम से तेज आवाज में डीजे बजने से असुविधा होने की सूचना प्राप्त होने पर जलसा मैरिज गार्डन के बाहर साऊण्ड बाक्स आपरेटर द्वारा साऊण्ड बाक्स को तेज आवाज मे बजाते पाये जाने पर तेजस्वी गुप्ता पिता स्व0 बालचन्द्र गुप्ता उम्र 23 साल निवासी दुर्गा चौक बड़ी खिरहनी थाना एन के जे जिला कटनी के विरुद्ध मध्य प्रदेश कोलाहल अधिनियम की धारा 15 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा एक नीले रंग का लोडर क्रमांक MP21G2484, चार टाप बाक्स, चार बैस बाक्स, एम्पलीफायर आदि उपकरण जप्त किये गये है ।थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा द्वारा आमजन से अपील की गई है कि शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें । इसी माह में विद्यार्थियों की वोर्ड एवं अन्य परीक्षाओं का आयोजन होना है जिससे विद्यार्थियों की तैयारी में व्यवधान उत्पन्न न हो और उनके भविष्य पर बुरा असर न पड़े इसलिए शांतपूर्ण वातावरण की विशेष आवश्यकता है। अतः किसी भी प्रकार के कार्यक्रम, धार्मिक आयोजन, शादी समारोह या अन्य अवसरों पर लाउडस्पीकर / डीजे का उपयोग केवल निर्धारित समय एवं सक्षम प्राधिकारी की अनुमति प्राप्त कर ही करें । निर्धारित समय सीमा के बाद तेज ध्वनि में संगीत बजाना एवं ध्वनि प्रदूषण फैलाना कानूनन दंडनीय अपराध है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। एक लोडर वाहन नीले रंग का जिसका नम्बर MP21G2484 चालू हालत मे, चार टाप बाक्स, चार बैस बाक्स, लाईट, जनरेटर, एम्पलीफायर, मिक्सर आदि की जप्ती की गयी
विशेष भूमिकाः- सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में की गई जिसमें सहायक उप निरीक्षक तीरथ तेकाम, आरक्षक दुर्गेश सिंह एव स्टॉफ की भूमिका सराहनीय रही है
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

