A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

नागपुर- मुंबई- नागपुर, दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन का समय बदलेगा

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शनिवार 07 फरवरी 2026

नागपुर ====> मध्य रेलवे के अंतर्गत परिचालन कारणों से ट्रेन क्रमांक- 12289/12290 मुंबई नागपुर मुंबई दूरंतो एक्सप्रेस ट्रेन की समय सारिणी में परिवर्तन किया जा रहा है, इससे दूरंतो एक्सप्रेस ट्रेन की यात्रा की अवधि में आंशिक अंतर आ सकता है। मुंबई नागपुर मुंबई दूरंतो एक्सप्रेस ट्रेन करीब आठ सौ किलोमीटर की दूरी तय करती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नई समय सारिणी 14 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी। इस ट्रेन मे पहले 11घंटे 35 मिनट का समय लगता था अब नये समय के अनुसार 11घंटे 50 मिनट मे इसका सफर पूरा होगा। नये समय के अनुसार यह ट्रेन 12289 मुंबई से शाम के समय 19:55 बजे के बदले अब रात के समय मे 20:35 बजे मुंबई से छूटेगी और दूसरे दिन सुबह 08:20 बजे नागपुर स्टेशन पर पहुंचेगी।।ट्रेन क्रमांक 12290 दुरंतो एक्सप्रेस नागपुर रेलवे-स्टेशन से वर्तमान समय 20:30 बजे बदले नये समय 19:55 बजे रात मे नागपुर से छूटेगी और दूसरे दिन सुबह 08:05 के बदले नये समय पर 07:50 बजे मुंबई स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके साथ ही दो और ट्रेनें प्रभावित होंगी। ट्रेन क्रमांक 12105 गोंदिया -नागपुर सीएसएमटी विदर्भ एक्सप्रेस के बडनेरा स्टेशन पर समय मे भी बदलाव किया जाने का रेलवे ने निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार इस ट्रेन का बडनेरा स्टेशन पर नया समय 06:05 बजे का होगा, जो कि अभी वर्तमान मे 06:00 बजे से पांच मिनट का अधिक समय है। ट्रेन क्रमांक 12113 पुणे नागपुर गरीब रथ और ट्रेन क्रमांक 12114 पुणे नागपुर ट्रेन के समय मे भी संशोधन करने का निर्णय लिया गया है। यह दोनों ट्रेने सप्ताह में तीन दिन चलती है। जो कि अभी नागपुर स्टेशन पर 09:10 बजे पहुंचती है, अब 09:20 बजे नागपुर पहुंचेगी। समय मे यह बदलाव 15 अप्रैल 2026 से प्रभावशील होगा।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!