A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

नगर निगम सीमा म अवैध प्लाटिंग का खेल तेज दुबे कालोनी के नजदीक हूं माफियाओं का बोलबाला

निगम आयुक्त के आदेशो के बाद भी भू- माफियाओ के बाबजूद भी प्लाटिंग का धंधा जोरों पर

 

Screenshot 2026 03 14 09 43 12 99 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12कटनी

शहर में अवैध प्लाटिंग का खेल एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। नगर निगम सीमा क्षेत्र के दुबे कॉलोनी साईं पुरम के पास कृषि भूमि को नियमों की अनदेखी कर छोटे-छोटे प्लॉटों में काटकर खुलेआम बेचा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार इस अवैध गतिविधि से शासन को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक प्रभावी कार्रवाई करता नजर नहीं आ रहा।जानकारी के मुताबिक नगर निगम आयुक्त तपस्या सिंह परिहार द्वारा पूर्व में ही स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे कि कटनी के शहरी क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध प्लाटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद भू-माफिया प्रशासन के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए खुलेआम प्लॉट काटने और बिक्री करने में लगे हुए हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित भूमि कृषि श्रेणी की बताई जा रही है, लेकिन बिना किसी वैध अनुमति, नक्शा पास या आवश्यक प्रक्रिया के प्लॉट तैयार किए जा रहे हैं। इससे न केवल नियमों का उल्लंघन हो रहा है बल्कि भविष्य में प्लॉट खरीदने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।अब बड़ा सवाल यह है कि प्रशासन के सख्त आदेशों के बावजूद अवैध प्लाटिंग का यह खेल कैसे चल रहा है। क्या राजस्व और नगर निगम विभाग इन भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा या फिर यह खेल यूँ ही जारी रहेगा।

 

क्या है नियम?

 

कृषि भूमि पर बिना डायवर्जन प्लॉट काटना अवैध

नगर निगम से लेआउट स्वीकृति अनिवार्य

नियम तोड़ने पर प्लॉटिंग रद्द व कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है पर होता कुछ नहीं

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

Back to top button
error: Content is protected !!