A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

सिद्ध हुई जल क्रांति,कैंट में अमृत 2.0 का भव्य शंखनाद विधायक लारिया ने किया

IMG 20260314 WA0197

IMG 20260314 WA0196

IMG 20260314 WA0186सागर,वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छावनी परिषद सागर के निवासियों के लिए ‘हर घर जल’ का सपना अब साकार होने जा रहा है। शनिवार को सिद्धेश्वर मंदिर (सदर) के पावन सान्निध्य में मंत्रोच्चार की गूंज के बीच अमृत 2.0 प्रोजेक्ट (जल प्रदाय योजना) का भूमिपूजन संपन्न हुआ। यह आयोजन केवल एक परियोजना की शुरुआत नहीं, बल्कि क्षेत्रीय विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया द्वारा वर्ष 2022 से किए जा रहे सतत संघर्ष और भगीरथ प्रयासों की परिणति है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े उपस्थित रहीं, जिन्होंने इस योजना को कैंट के विकास का मील का पत्थर बताया। विशिष्ट अतिथि विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के विजन और तकनीकी सूझबूझ की सराहना करते हुए वक्ताओं ने इसे क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि बताया। विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया की गरिमामय उपस्थिति रही, उनकी विजन ने इस जटिल परियोजना को धरातल पर उतरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह ऐतिहासिक उपलब्धि रातों-रात नहीं मिली है। विधायक प्रदीप लारिया इसके लिए जून 2022 से ही मोर्चे पर डटे हुए थे। जून 2022 में ही उन्होंने भोपाल में प्रमुख सचिव और आयुक्त के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठकें कर तकनीकी बाधाओं को दूर किया। उनके निरंतर फॉलोअप का ही परिणाम था कि विभाग ने राज्य स्तरीय समिति से योजना के चरणों को त्वरित स्वीकृति प्रदान की। भारत सरकार से अनुमति प्राप्त करने के लिए विधायक लारिया ने प्रशासनिक एवं राजनीतिक स्तर पर समन्वय स्थापित किया, जिससे आज केंट वासियों को यह सौगात मिल सकी। विधायक लारिया के अथक प्रयासों से वर्ष 2022 में ही सदर कैंट क्षेत्र के लिए अमृत 2.0 के अंतर्गत कुल 12.21 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि स्वीकृत हुई थी। योजना को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए विधायक लारिया ने बजट का सूक्ष्म प्रबंधन किया है। वॉटर सप्लाई के लिए 9.96 करोड़ रुपये,सीवर परियोजना 85 लाख रुपये,वॉटर बॉडी संरक्षण: 96 लाख रुपये और अमृत पार्क: 44 लाख रुपये की लागत से अटल पार्क का निर्माण कराया और वाटर बॉडी और पार्क हेतु आवंटित राशि का क्रियान्वयन पूर्व में भूमि की उपलब्धता न होने के कारण रुका था, जिसे अब गति दी जा रही है। छावनी परिषद क्षेत्र में जल संकट को जड़ से समाप्त करने के लिए विधायक लारिया ने बहुआयामी रणनीति अपनाई है। अपने महापौर कार्यकाल के दौरान भी उन्होंने जल आपूर्ति व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसे अब वे विधायक के रूप में पूर्णता प्रदान कर रहे हैं।
इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि”यह परियोजना मेरी जनता के प्रति जवाबदेही का हिस्सा है। 2022 से शुरू हुआ यह सफर आज भूमिपूजन तक पहुँचा है। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा, ताकि हर घर तक पर्याप्त दबाव के साथ स्वच्छ जल पहुँचे। सिद्धेश्वर मंदिर के समीप हुए इस भूमिपूजन के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद नागरिकों ने विधायक जी के प्रति आभार व्यक्त किया। स्थानीय निवासियों का मानना है कि विधायक लारिया के पास इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे इस जटिल प्रोजेक्ट की तकनीकी बाधाओं को दूर करने में सफल रहे। अब नरयावली विधानसभा के साथ-साथ कैंट क्षेत्र के विकास को भी नई दिशा मिल रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!