A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

प्रदूषण बन रहा मैहर की पहचान, क्रेशरो से उडने वाली धूल बड़ा रही प्रदूषण, शिकायतों के बाद भी कार्यवाही नहीं

IMG 20260404 WA0044सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कटनी जिले की सीमा से सटे भटूरा गांव में प्रदूषण की गंभीर समस्या अब जनजीवन पर भारी पड़ने लगी है। भटूरा ग्राम पंचायत के पास वन भूमि से लगे एस. गोयनका लाइम एंड केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के स्टोन क्रेशर पर लगातार प्रदूषण फैलाने और वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचाने के गंभीर आरोप लगे हैं।ग्राम पंचायत के सरपंच रविशंकर शुक्ला ने मैहर तहसीलदार, एसडीएम, कलेक्टर से लेकर मुख्य सचिव तक शिकायतें दर्ज कराते हुए जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। लेकिन आरोप है कि प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।स्थानीय लोगों का कहना है कि क्रेशर से उड़ने वाली धूल और प्रदूषण के कारण सांस और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इतना ही नहीं, इस क्षेत्र में रहने वाले वन्य जीवों के अस्तित्व पर भी संकट गहराने लगा है। चौंकाने वाली बात यह है कि वन विभाग की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है।दो जिलों की सीमा में स्थित होने के कारण यह समस्या और भी जटिल हो गई है, जिसका खामियाजा दोनों जिलों के लोग भुगत रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन और क्रेशर संचालक की मिलीभगत के चलते उनकी आवाज दबाई जा रही है।बार-बार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। आखिर क्यों जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं? क्या आम लोगों की जिंदगी की कोई कीमत नहीं?अगर समय रहते इस पर लगाम नहीं लगाई गई, तो आने वाली पीढ़ियों पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है। अब बड़ा सवाल यही है—इस प्रदूषण से आखिर लोगों को राहत कौन दिलाएगा?

Back to top button
error: Content is protected !!