A2Z सभी खबर सभी जिले कीक्राइमखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यगढ़वाझारखंडनई दिल्लीराजनीति और प्रशासनव्यापारशिक्षासड़क परिवहनसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीतिसमाज और विकाससमाज और श्रमिक अधिकार

गढ़वा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारी व पदाधिकारी का तबादला

गढ़वा: जिले में पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल किया गया है। विभिन्न थानों के थाना प्रभारी और पुलिस पदाधिकारियों का तबादला करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ गढ़वा: जिले में पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल किया गया है। विभिन्न थानों के थाना प्रभारी और पुलिस पदाधिकारियों का तबादला करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।IMG 20260409 150540

मिली जानकारी के अनुसार, रमकंडा थाना के प्रभारी रहे सुरेन्द्र सिंह कुंटिया तथा पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश सिंह को पुलिस केंद्र गढ़वा से गढ़वा थाना भेजा गया है। वहीं पुलिस अवर निरीक्षक बिक्कू रजक को भवनाथपुर से स्थानांतरित कर चिनिया थाना का नया प्रभारी बनाया गया है।Screenshot 2026 0409 124511

इसी क्रम में चिनिया थाना प्रभारी अमित कुमार को भवनाथपुर थाना भेजा गया है। गढ़वा थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार को रमकंडा थाना का प्रभारी बनाया गया है।

अन्य तबादलों में डंडा थाना से सहायक अवर निरीक्षक नागेन्द्र कुमार दुबे को नगर उंटारी भेजा गया है, जबकि अनजनी कुमार को नगर उंटारी से पुलिस केंद्र गढ़वा भेजा गया है। साथ ही संजय पासवान को रमना थाना तथा अशोक कुमार चौधरी को रमना से डंडा थाना स्थानांतरित किया गया है।

इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!