A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

कतरास थाना का ग्रामीण एसपी ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों पर सख्ती

कतरास थाना का ग्रामीण एसपी ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों पर सख्ती

*धनबाद :* ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने शनिवार को कतरास थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, नॉन-बेलेबल वारंटियों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया। एसपी ने थाना के अभिलेखों व फाइलों की जांच करते हुए आमजन से बेहतर संबंध बनाने और अपराधियों पर सख्ती बरतने को कहा। निरीक्षण के दौरान थानेदार प्रवीण कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!