A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

प्रिंस खान पर पुलिस फिर कसा शिकंजा , वासेपुर में घर पर चस्पा इश्तेहार

धनबाद :- कोयलांचल में सक्रिय कुख्यात भगोड़ा अपराधी प्रिंस खान के खिलाफ धनबाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। आज बैंक मोड़ थाना में दर्ज विभिन्न मामलों के सिलसिले में पुलिस ने वासेपुर स्थित कमरमखदूमी रोड पर प्रिंस खान और उसके सहयोगी गोपी खान के आवास पर न्यायालय के आदेशानुसार इश्तेहार चस्पा किया। इस संबंध बैंक मोड़ थाना के एस आई सुनील कुमार रवि ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कई थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और वे लंबे समय से फरार हैं। न्यायालय द्वारा कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया के तहत यह इश्तेहार जारी किया गया है ताकि आरोपियों पर दबाव बनाया जा सके और उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने जानकारी दी कि बैंक मोड़ थाना कांड संख्या 175/2023 और 277/2023 समेत कई मामलों में प्रिंस खान और गोपी खान रंगदारी और आर्म्स एक्ट के तहत वांछित हैं। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इधर कल ही एसएसपी प्रभात कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें जिले की कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों के निष्पादन की समीक्षा की गई। बैठक के बाद एसएसपी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अपराधी द्वारा फोन या मैसेज के जरिए दी जाने वाली धमकियों से डरने की जरूरत नहीं है। ऐसे मामलों की तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।एसएसपी ने यह भी कहा कि प्रिंस खान से जुड़े मामलों को लेकर उच्चस्तरीय बैठकों का दौर जारी है और केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जिले में किसी भी आपराधिक घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ पहले से अधिक सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!