अन्य खबरेसबसे हाल की खबरें

कौशल रथ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस बस का आगमन रानी अवंती बाई स्कूल में हुआ

कौशल रथ द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI के लाभ को निःशुल्क समझाया जावेगा।

कौशल रथ द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI के लाभ को निःशुल्क समझाया जावेगा।IMG 20260414 WA0269 IMG 20260414 WA0268

 

संवाददाता जितेंद्र मालवीय

इटारसी: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI विकास यात्रा रथ का आयोजन रानी अवंती हायर सेकंडरी स्कूल, इटारसी में कल दिनाँक 15 अप्रैल 2026 को प्रात: 10 बजे होने जा रहा हैं। इस यात्रा में शासकीय आशासकीय स्कूलों एवं संस्थाओं के विद्यार्थी सम्मिलित होकर नि:शुल्क जानकारियाँ प्राप्त करेंगे। इस यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंकज चौरे, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद इटारसी एवं विशेष अतिथि नगरपालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत करेंगे। यह यात्रा “इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय” नई दिल्ली के सहयोग से आईसेक्ट भोपाल द्वारा कराई जा रही है। इस यात्रा द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI के लाभ को समझाया जावेगा। यात्रा में स्किल नॉलेज प्रोवाइडर संस्था लाइफ लाइन इंस्टिट्यूट, इटारसी आईसेक्ट, रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी व स्कोप ग्लोबल स्किल यूनिवर्सिटी भोपाल के समन्वयक सहयोगी उपस्थित रहेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!