A2Z सभी खबर सभी जिले की

लगातार 18 घंटे अध्ययन कर डॉ. बाबासाहेब की जयंती मनाई गई

IMG 20260415 161411 004
सुमिता शर्मा चंद्रपुर महाराष्ट्र:
बल्लारपुर शहर के भिक्षुनिवास पाली विद्यालय बुद्ध विहार बल्लारपुर की ओर से महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को मानवंदना देने के लिए लगातार 18 घंटे अध्ययन का अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सुबह 6 बजे समिति के अध्यक्ष तुलसीदास खैरे और इच्छा निमसरकार के हाथों तथागत गौतम बुद्ध और डॉ. बाबासाहेब की प्रतिमाओं का पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान त्रिशरण, पंचशील व त्रिरत्न वंदना के साथ ‘जस्ट सिटिंग’ ध्यान का अभ्यास कराया गया। विद्यार्थियों ने महामानवों की पुस्तकों के साथ अपने स्कूली पाठ्यक्रम की किताबों का वाचन किया।

शाम 6:30 बजे बल्लारपुर के उपविभागीय अधिकारी डॉ. अर्जुन पावरा ने विद्यार्थियों को अत्यंत मौलिक मार्गदर्शन दिया। धम्ममित्र भास्कर भगत ने भी संबोधित किया। सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक अध्ययन कर महामानव को मानवंदना दी गई।

कार्यक्रम का संचालन धम्ममित्र भास्कर भगत ने किया, जबकि प्रास्ताविक धम्ममित्र संपत कोरडे ने रखा। समिति की ओर से सुबह नाश्ता, चाय और दो बार भोजन की व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जयदास भगत, ताराचंद थुल, तुलसीदास खैरे, नरेंद्र जानगे, प्रकाश देवगड़े, अंबादास मानकर, बालू महेशकर, रसिकाताई वाघमारे, कमल निखाड़े, सोनू खोबरागड़े, वनिताताई नगराळे, अपर्णा खोबरागड़े, विद्या भगत, नीता कोरड़े समेत अनेक लोगों का सहयोग मिला।

रात 12 बजे महापुरुष की जयंती का जयघोष कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!