A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मलेरिया पर वार, जागरूकता से बचाव— स्वास्थ्य विभाग की पहल, स्कूलों में चला विशेष अभियान | HPV वैक्सीन को लेकर कोई भी भ्रांति नहीं ,*डॉ देवेंद्र बिन्दलिस एस एम ओ

मलेरिया पर वार, जागरूकता से बचाव— स्वास्थ्य विभाग की पहल, स्कूलों में चला विशेष अभियान | HPV वैक्सीन को लेकर कोई भी भ्रांति नहीं ,*डॉ देवेंद्र बिन्दलिस एस एम ओ *
नरवाना, 25 अप्रैल 2026FB IMG 1777103993821 FB IMG 1777103998798
विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर एसएमओ डॉ. देवेंद्र बिंदलिश के निर्देशानुसार नागरिक अस्पताल नरवाना व शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों व अध्यापकों को मलेरिया के लक्षण, बचाव और रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में डॉ. मोनिका, सरोज रानी (LHV), शमशेर (सुपरवाइजर), गुरदेव सिंह (MPW) तथा महेंद्र कुमार (चीफ फार्मासिस्ट) विशेष रूप से मौजूद रहे। टीम ने सभी को सप्ताह में एक दिन “सूखा दिवस” मनाने की अपील की, ताकि पानी जमा न हो और मच्छरों का लार्वा खत्म किया जा सके। यह जागरूकता अभियान शिव शिशु हाई स्कूल प्रेम नगर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला पुराना बस अड्डा सहित अन्य स्कूलों में चलाया गया।
इसके साथ ही एसएमओ डॉ. देवेंद्र बिंदलिश ने पत्रकार वार्ता में एचपीवी वैक्सीन को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करते हुए कहा कि 14 वर्ष तक की बच्चियां इस वैक्सीन के लिए पात्र हैं और यह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में सहायक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बिना किसी डर या भ्रम के अपनी बच्चियों का टीकाकरण करवाएं।

Back to top button
error: Content is protected !!