A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

इस रोज देशभर में दवा दुकानें रहेंगी बंद

देशभर में आगामी 20 मई, बुधवार को दवा दुकानों पर ताले लटक सकते हैं। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर भारत के करीब 12 लाख 40 हजार मेडिकल स्टोर एक दिन के लिए बंद रहेंगे। इसी कड़ी में लखीसराय जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने भी जिले की सभी दवा दुकानों को बंद रखने का फैसला लिया है। एसोसिएशन के सचिव शैलेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ऑनलाइन दवा बिक्री, बड़ी कॉरपोरेट कंपनियों की भारी छूट नीति और नकली दवाओं के बढ़ते खतरे के खिलाफ यह राष्ट्रव्यापी बंद बुलाया गया है।

उन्होंने कहा कि ई-फार्मेसी के जरिये बिना सही जांच के दवाओं की बिक्री मरीजों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है। फर्जी डॉक्टर पर्चियों पर दवायें बेचे जाने से दुरुपयोग और स्वास्थ्य जोखिम तेजी से बढ़ रहे हैं। संगठन का आरोप है कि बड़े कॉरपोरेट घराने भारी डिस्काउंट देकर छोटे मेडिकल स्टोर कारोबारियों को बाजार से बाहर करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे इस व्यवसाय से जुड़े करोड़ों लोगों की आजीविका पर संकट खड़ा हो सकता है। एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से जीएसआर 220 (ई) और जीएसआर 817 (ई) अधिसूचनाओं को वापस लेने तथा अवैध ऑनलाइन दवा कारोबार पर सख्त कानून लागू करने की मांग की है।

Back to top button
error: Content is protected !!