A2Z सभी खबर सभी जिले की

दोनियापुरा खरीदी केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त- अपर कलेक्टर भिंड

अपर कलेक्टर ने शुक्रवार को दोनिया पूरा गेहूं खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया l निरीक्षण के दौरान खरीदी व्यवस्था, तौल प्रक्रिया,भंडारण, किसानों की सुविधा और रिकार्ड संधारण की स्थिति का जायजा लिया l उन्होंने केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना होl खरीदी कार्य को पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाए l अपर कलेक्टर ने मौके पर मौजूद सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को साफ सफाई बनाए रखना पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा किसानों की शिकतों को तुरंत निराकरण करने के निर्देश दिएl उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप खरीदी केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहनी चाहिए l ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में आसानी होl निरीक्षण के दौरान किसानों से चर्चा कर उनकी समस्या भी सुनीl IMG 20260509 104508

Back to top button
error: Content is protected !!