A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंडरांची

बुढ़मू प्रखंड में विकास कार्यों और सामाजिक कार्यक्रमों में विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार की सक्रिय भागीदारी।।

IMG 20260509 WA0194 IMG 20260509 WA0193बुढ़मू प्रखंड में विकास कार्यों और सामाजिक कार्यक्रमों में विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार की सक्रिय भागीदारी।।

रिपोर्टर/राशीद अंसारी

बुढ़मू (रांची)। माननीय विधायक कांके विधानसभा क्षेत्र श्री सुरेश कुमार बैठा के विधायक प्रतिनिधि श्री शमीम बड़ेहार ने आज बुढ़मू प्रखंड के विभिन्न गांवों में आयोजित सामाजिक एवं विकासात्मक कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने जहां एक ओर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ करने हेतु कई ट्रांसफार्मरों का उद्घाटन भी किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुर्गी गांव से हुई, जहाँ झामुमो कार्यकर्ता स्वर्गीय रामलाल यादव के दश्कर्म कार्यक्रम में श्री बड़ेहार शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों से मुलाकात की और उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान कर ढांढस बंधाया।
इसके पश्चात वे अकतान गांव पहुँचे, जहाँ उन्होंने 25 KVA क्षमता के नए ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या के समाधान पर राहत की सांस ली।
इसके बाद श्री बड़ेहार आरीद गांव पहुंचे, जहाँ 63 KVA एवं 100 KVA क्षमता के दो नए ट्रांसफार्मरों का उद्घाटन किया गया। इन ट्रांसफार्मरों के चालू होने से क्षेत्र के कई टोले-टोलों में बिजली आपूर्ति में सुधार होने की उम्मीद है।
इस अवसर पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रखंड प्रतिनिधि बबलू उरांव, मुखिया प्रतिनिधि राजू उरांव, पूर्व मुखिया विनोद मुंडा, कांग्रेस नेता तस्लीम अंसारी, सुरेश मुंडा, कुदुस अंसारी, मुदस्सिर एहरार, हाफिज राजा, अमीरुल हक, हरिश्चंद्र मुंडा, राजेंद्र लोहार, हीरालाल यादव, अजय कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।
स्थानीय लोगों ने कहा कि ट्रांसफार्मरों के लगने से बिजली व्यवस्था में सुधार होगा और ग्रामीण जीवन अधिक सुगम बनेगा। वहीं नेताओं ने भी क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और सहयोगात्मक रहा तथा ग्रामीणों में विकास कार्यों को लेकर संतोष देखा गया।

Back to top button
error: Content is protected !!