A2Z सभी खबर सभी जिले की

विदाई के बाद मातम में बदली खुशियां,

पोल से टकराई कार में दूल्हा-दुल्हन समेत पांच घायल

सिद्धार्थनगर जिले के के जोगिया क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को चिंता में बदल दिया। विदाई के बाद घर लौट रही एक कार महदेवा तिवारी चौराहे के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बाइक से टकराने के बाद बिजली के पोल को तोड़ते हुए पुलिया में जा घुसी। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोग घायल हो गए, जबकि एक किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के मुताबिक डुमरियागंज क्षेत्र से बारात सोहास इलाके के एक गांव में गई थी। विदाई के बाद परिवार के लोग वापस लौट रहे थे, तभी जोगिया-पकड़ी मार्ग पर यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद यह दुर्घटना हुई।

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों की निगरानी में घायलों का उपचार जारी है।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है। प्रारंभिक स्तर पर चालक को झपकी आने की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।FB IMG 1778440344977

Back to top button
error: Content is protected !!