
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन मे आज दिनांक 16/05/2026 को नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा सिविल कोर्ट, गया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, कंट्रोल रूम, चारदीवारी एवं अन्य सुरक्षा बिंदुओं का गहन जायजा लिया गया। साथ ही परिसर में तैनात पुलिस बल की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के क्रम में चिन्हित कमियों को शीघ्र दूर करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जा सके।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़












