A2Z सभी खबर सभी जिले की

विदेश से आए श्रद्धालु की खोई सोने व हीरे की अंगूठियाँ त्रिवेणी घाट से बरामद

विदेश से आए श्रद्धालु की खोई सोने व हीरे की अंगूठियाँ त्रिवेणी घाट से बरामद

IMG 20260517 22181620

ऋषिकेश। विदेश से चारधाम यात्रा पर ऋषिकेश आए भारतीय मूल के एक यात्री की खोई हुई सोने व हीरे की अंगूठी के साथ नगदी को पुलिस ने त्रिवेणी घाट से खोज निकाला। गुम हुआ कीमती सामान पाकर यात्री ने पुलिस का आभार प्रकट किया।

मिली जानकारी के मुताबिक ओमान के मस्कट से आए भारतीय मूल के तीर्थ श्रद्धालु दिनेश बेलजी पवानी अपने परिचितों संग चारधाम यात्रा पर आए हुए थे। जहां आज रविवार वह त्रिवेणी घाट स्नान करने गए। इस दौरान उनका पर्स जिसमें 02 सोने, 03 हीरे की अंगूठियाँ व 10 हजार रूपए नकद थे कहीं गुम हो गया। जिसकी सूचना उनके द्वारा तत्काल पुलिस को दी गई।

सूचना पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए उक्त यात्री का सारा सामान सुरक्षित खोज निकाला। एसएसआई भरत सिंह रावत ने सारा सामान यात्री के सुपुर्द कर दिया। गुम हुआ कीमती सामान पाकर यात्री ने पुलिस का आभार प्रकट किया।

 

Back to top button
error: Content is protected !!