A2Z सभी खबर सभी जिले की

महराजगंज जिला मुख्यालय पर डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन

FB IMG 1779276627194

महराजगंज।

डीजल-पेट्रोल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर महाराजगंज में कांग्रेस का प्रदर्शन

महराजगंज जिला मुख्यालय पर डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता और किसान सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने से खेती-किसानी की लागत में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों पर नियंत्रण लगाने तथा किसानों के हित में राहत देने की मांग की गई।

जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द राहत देने की मांग की।

Back to top button
error: Content is protected !!